फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dhanteras today, showrooms decorated with colorful fringes

धनतेरस आज, रंग-बिरंगी झालरों से सजे शोरूम

Tue, 02 Nov 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, showrooms decorated with colorful fringes
रायबरेली। धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। कोरोना के चलते दो साल बाद खरीदारी को लोग बाजारों में उमड़ेंगे। काफी समय बाद बाजार में दिख रही रौनक के चलते व्यापारियों के चेहरे पर चमक है, उनमें इस बार अधिक मुनाफा कमाने की होड़ दिख रही है। सराफा, बर्तन, वाहन समेत अन्य सामान के बाजार सज गए हैं। वाहनों की खरीद के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व से एक दिन पहले सोमवार को ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार सज गए हैं। वाहनों के शोरूम व अन्य प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी झालरों से दमक रहे हैं। बर्तन, सराफा व कपड़े की दुकानें भी ग्राहकों के लिए तैयार हो गई हैं। उपभोक्ताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को उम्मीद है कि कोरोना संकट से उबरने के बाद महंगाई को दरकिनार करते हुए उपभोक्ता बढ़-चढ़कर खरीदारी करेंगे। इन सबके बीच गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की भी दुकानें सज गई हैं। त्योहार के दिन दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए दुकानदारों ने पूरी व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सराफा की करीब 300 दुकानें है। ज्यादातर लोग पुराने सिक्के ही खरीदते हैं। ऐसे में लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा ली है। चांदी के साथ ही सोने के सिक्के भी खरीदने का क्रेज लोगों में बढ़ा है। सराफा मंडी में चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खूब धूम मचा रही हैं। पिछले दो साल की अपेक्षा इस बार सराफा बाजार में काफी रौनक है।
महिलाओं के लिए सोने के नेकलेस और रिंग भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। सराफा व्यवसायी आशु गुप्ता का कहना है कि आकर्षक डिजाइन के सोने के नेकलेस मंगा लिए हैं। इसकी मांग सबसे अधिक है। धीरज सोनी बताते है कि डायमंड रिंग की भी मंाग बढ़ी है। ऐसे में सोने, चांदी के साथ डायमंड से जुड़े आभूषण भी उपलब्ध हैं।
धनतेरस पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप व मोबाइल आदि की खरीदारी पर तरह-तरह के आफर दिए जा रहे हैं। फ्रिज, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, टैबलेट व कपड़ों आदि पर आकर्षक उपहार व छूट दी जा रही है। दुकानदार अवधेश गुप्ता व रामू मौर्या का कहना है कि कोरोना के चलते पिछले साल त्योहार पर नुकसान हुआ था। इस बार बाजार में रौनक और खूब बिक्री होने की उम्मीद है।
धनतेरस के मौके पर बर्तन बाजार में सबसे अधिक रौनक दिख रही है। धनतेरस पर बर्तनों की खूब खरीद होती है। कोई न कोई बर्तन लोग जरूर खरीदते हैं। दुकानदार अमित गुप्ता व शंभूनाथ मौर्या का कहना है कि बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद है। वैसे काफी समय बाद बाजार में रौनक दिख रही है।
धनतेरस के मद्देनजर सभी ब्रांडों की करीब एक हजार बाइकों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा चार पहिया वाहन भी खरीदने के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी है। वाहन मालिकों का कहना है कि कोरोना के चलते दो साल से लोग परेशान थे। इस बार कोरोना का कहर अब कम हो गया है। इसलिए धनतेरस पर लोग वाहन खरीदने के लिए आतुर दिख रहे हैं। लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है।

व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा और पंकज मुरारका का कहना है कि दो साल से कोरोना के चलते त्योहार पर कारोबार ठप हो गया था। इस बार बाजार में चहल पहल दिख रही है। उम्मीद है कि इस बार अधिक कारोबार होगा। अधिक कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed