फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   devotees descended in Temples

मंदिरों में उमड़े भक्त

Fri, 08 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 08 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
devotees descended in Temples
उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों और सिद्धपीठों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। शुक्रवार को मंदिर और घरों में विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। सुबह से ही पूजा-अर्चना के  लिए लोग देवी मंदिरों में पहुंचने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिरों में लंबी लाइनें लगी रहीं। मंदिरों में पूरे दिन घंटा और घड़ियालों की गूंज रही। श्रद्धालुओं मां के जयकारे लगाते हुए पूजा की। यह सिलसिला देर शाम तक चला।
विज्ञापन


पहले दिन माता के भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के बाद आरती की। वहीं श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

शहर के मंशा देवी मंदिर, चंपा देवी, मढ़ी देवी, मंशा देवी, काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर शंकरपुर, अहोरवा भवानी मंदिर में माता के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मंदिर के कपाट खुलते ही हर कोई दर्शन के लिए उतावला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कर लोगों ने पूजा-अर्चना की। पूरे दिन दुर्गा मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान मंत्रोच्चारण और दुर्गा सप्तशती का पाठ चलता रहा। मंदिरों में मइया के जयकारों की गूंज रही।


धूप, हवन, फूलों की सुगंध और मां के जयकारे की गूंज से लोग भक्ति के रंग में रंग गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा। मंदिरों के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed