फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   devlopment

पानी में बह गई लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क, टला हादसा

Thu, 22 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
devlopment
बारिश के दौरान धंसी सड़क। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर की ढाई लाख की आबादी अमृत योजना के तहत राहत दिलाने को कराए जा रहे सुस्त रफ्तार व घटिया कार्य का खामियाजा भुगत रही है। योजना के तहत कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में मानक दरकिनार हैं।
विज्ञापन

90 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़झाला सामने आ रहा है। इसके तहत नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग से मनिका रोड पर सीवर डालने के बाद हुए सड़क निर्माण में घटिया कार्य की कलई बारिश में खुल गयी है।
विज्ञापन

दो साल पहले बनाई गई इस सड़क की मिट्टी बुधवार को हुई बारिश में बह गयी। इससे सड़क धंस गई और आवागमन बंद हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में बरती गयी मनमानी को लेकर जल निगम के एक्सईएन सनी सिंह को जमकर फटकार लगाई।
शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सड़क बनाने के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है, जहां-जहां सड़कों का निर्माण कराया गया हैं, वहां सड़क धंस गई या फिर उखड़ गई है।
कुछ दिन पहले जज कॉलोनी के पास भी सड़क धंस गई थी। यही हाल मनिका रोड़ का है। बरसात में पानी के साथ सड़क की मिट्टी बह गई। इससे सड़क धंस गई। करीब 10 मीटर से ज्यादा सड़क धंसी होने से मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया। आनन-फानन जेसीबी मंगवाकर सड़क को दुरुस्त कराया। तब जाकर आवागमन शुरू हो पाया।
डस्ट की जगह धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का प्रयोग
जल निगम की ओर से कार्य करा रही कार्यदायी संस्था सड़कों के निर्माण में डस्ट की जगह मिट्टी का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रही है। इसी कारण बारिश होते ही मिट्टी के बैठने से सड़कें धंसने की घटना बढ़ी हैं। जानकार बताते हैं कि सड़कों के निर्माण में सबसे पहले डस्ट डालने के बाद गिट्टी डाली जानी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया जा रहा है। डस्ट की जगह मिट्टी डाली जा रही है।
नाला फटने से बह गई मिट्टी-एक्सईएन
सड़क का निर्माण दो साल पहले कराया गया था। सड़क के पास नगर पालिका नाला है। नाला टूटने की वजह से पानी सड़क के अंदर घुस गया। इस वजह से सड़क की मिट्टी बह गई इससे सड़क धंस गई। कार्यदायी संस्था ने सड़क को ठीक करा दिया है।

सनी सिंह, एक्सईएन जल निगम
कार्यदायी संस्था जलनिगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के लिए कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। प्रशासन को कार्यदायी संस्था के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि घटिया कार्य पर रोक लग सके। जल्दी इस संबंध में डीएम से भी मुलाकात की जाएगी।
पूर्णिमा श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed