फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Devgaon won the shield by defeating Roopkheda

देवगांव ने रूपखेड़ा को हराकर जीती शील्ड

Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devgaon won the shield by defeating Roopkheda
खीरों (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के गांव श्यामपुर में हुई राजाराम सिंह स्मारक एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में देवगांव की टीम ने रूपखेड़ा को 15-10, 15-11 से हराकर शील्ड पर अपना कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में रूपखेड़ा, केतनापुर, देवगांव, देदौर, कुंदनगंज, भदोखर, सकतपुर, सुरजीपुर, मानपुर, सेमरी, बरिगांव, निहस्था समेत 16 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में रूपखेड़ा की टीम ने सकतपुर की टीम को 15-9 व 15-10 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में देवगांव की टीम ने कुंदनगंज को 15-11 व 15-8 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में जीती दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला कराया गया। फाइनल मुकाबला देर शाम तक चला जिसमें देवगांव की टीम ने रूपखेड़ा को 15-10 और 15-11 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया। कमेंटेटर दुर्गेश सिंह, बच्चा सिंह, रामनिवास यादव, निर्णायक दीपू शुक्ला, आंसू सिंह, आरएन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर शिवकरन यादव, प्रेमनारायण शुक्ला, इंद्रबहादुर सिंह, कमलेश सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed