फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   destitute and differently-abled individuals

Raebareli News: 84 निराश्रित और दिव्यांगों के घर पहुंचेगा मुफ्त राशन

Tue, 21 Jul 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 21 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
destitute and differently-abled individuals
रायबरेली। जिले के 84 निराश्रित और दिव्यांग राशन कार्ड धारकों को अब कोटे की दुकानों तक नहीं जाना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर कोटेदार अब हर माह इन लाभार्थियों के घर तक मुफ्त राशन पहुंचाएंगे। इसके लिए 69 अंत्योदय और 15 पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के निर्देश के बाद जिला पूर्ति विभाग ने लाभार्थियों की सूची तैयार कर संबंधित कोटेदारों को उपलब्ध करा दी है। शासन की मंशा है कि वृद्ध, दिव्यांग, असहाय और निराश्रित कार्ड धारकों को खाद्यान्न लेने के लिए किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि चयनित 84 लाभार्थियों के घरों तक इसी माह से राशन पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। सभी कोटेदारों को राशन वितरण के बाद इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति निरीक्षकों को भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार देखें तो डलमऊ में सबसे अधिक 27 लाभार्थियों के घर राशन पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा अमावां में तीन, खीरों में चार, डीह में दो, दीनशाह गौरा में 23, छतोह, रोहनिया और लालगंज में एक-एक, सतांव में दो, सरेनी में चार, सलोन में आठ, राही में दो, महराजगंज में एक और बछरावां में चार लाभार्थी शामिल हैं।

नगरीय क्षेत्र में भी चार दिव्यांग लाभार्थियों के घर राशन पहुंचेगा। इनमें नगर पालिका क्षेत्र के तीन और नगर पंचायत लालगंज का एक लाभार्थी शामिल है। वहीं ऊंचाहार, जगतपुर और शिवगढ़ ब्लॉक में इस योजना के तहत कोई लाभार्थी चिह्नित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed