फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deputy Transport Commissioner explored the ARTO office

उप परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ दफ्तर खंगाला, 210 वाहनों का चालान

Thu, 18 Jul 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Deputy Transport Commissioner explored the ARTO office
रायबरेली। उप परिवहन आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करके सभी पटलों पर पहुंचकर खामियां खंगाली। उन्होंने कहा कि बकाएदारों व शिकंजा कसा जाए और वसूली को शत प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दफ्तर के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन

15 साल की उम्र पार कर चुके वाहनों का दोबारा पंजीयन कराने के निर्देश दिए। रि-पंजीयन न होने की दशा में वाहनों के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने के निर्देश दिए। उप परिवहन आयुक्त ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर झकरासी के पास अभियान चलवाकर बिना सीट बेल्ट व हेमलेट के मिले करीब 210 वाहनों का चालान भी कराया।
विज्ञापन

उप परिवहन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा बुधवार सुबह एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। एआरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह से पूरी जानकारी लेने के साथ ही सभी पटलों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति को देखा। उन्होंने अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि वाहन मालिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाहरी लोगों को दफ्तर के अंदर प्रवेश कतई न दिया जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार जायसवाल और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम के साथ लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर झकरासी के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। बिना हेलमेट लगाए बाइक लेकर गुजरने वाले लोगों को रोककर मोबाइल से चालान कर दिया गया। अभियान में करीब 150 दो पहिया वाहनों का और करीब 60 लग्जरी वाहनों वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed