फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Departments budget disposal spree

विभागों में बजट ठिकाने लगाने की होड़

Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Departments budget disposal spree
रायबरेली में शनिवार को अवकाश के बाद भी बजट खपाने की तैयारी में जुटे सरकारी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा। हर साल की ही तरह इस साल भी बडे़ विभाग बजट को ठिकाने लगाने में जुट गए हैं। लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग व समाज कल्याण विभाग ने एक सप्ताह में करोड़ों का बजट ठिकाने लगाया है।
विज्ञापन


साल भर बजट को संजोये रखने के बाद अब किसी भी दशा में उसे खर्च करने का प्रयास किया जा रहा है। मनरेगा के कार्यदायी विभाग भी अब तेजी दिखाने में जुट गए है। कार्यों में फिसड्डी इन विभागों में अब टॉप करने की होड़ है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि फरवरी तक प्रगति बेहद खराब रखने वाले विभाग भी मार्च में अचानक रुपये खर्च करने में सबसे आगे की कतार में पहुंच गए है। इनकी फाइलें भुगतान के लिए कोषाधिकारी दफ्तर में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विभागों ने तो करोड़ों का भुगतान करा भी लिया है। कुछ बजट ही शेष बचा है, जिसे ठिकाने लगाने की गुणाभाग चल रहा है। कारण भी है कि 31 मार्च तक बजट खर्च न कर पाने पर उसे शासन को लौटाना भी होगा। ऐसा होने से विभाग की किरकिरी होगी।

शनिवार को विभागों में बजट को ठिकाने लगाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। सभी को बजट के अलावा इस समय कुछ भी नहीं दिख रहा है। कई विभागों से करोड़ों का बजट वापस भी होने की उम्मीद है।


वरिष्ठ कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बडे़ विभाग पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, बीएसए, सिंचाई, आरईएस समेत कई अन्य विभागों ने बडे़ भुगतान कराए हैं। जो भी बिल आ रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पास किया जा रहा है। मार्च के लास्ट में विभाग बजट खर्च करने में तेजी दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed