फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dengue

अब मरेगा डेंगू मच्छर, 77 मॉडल गांवों ने खरीदीं 13 लाख की फॉगिंग मशीनें

Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
dengue
रायबरेली। पंचायतीराज विभाग से मिले बजट से जिले के 77 मॉडल गांवों में फॉगिंग मशीनें खरीदी गईं हैं। पंचायतों ने करीब 13 लाख रुपये खर्च किए हैं। मशीनें आने के बाद गांवों में फॉगिंग शुरू करा दी गई है। शनिवार को डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने डीह ब्लॉक के मॉडल गांव पहुंचकर फॉगिंग कराई।
विज्ञापन

जिले में डेंगू समेत मच्छरों से होने वाले अन्य संक्रामक रोगों का कहर है। शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों की ओर से फॉगिंग कराने की व्यवस्था है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग की सुविधा नहीं है। शासन की मंशा पर जिले के सलोन ब्लॉक के बरवलिया, धरई, सूची, पारी, सतांव के कोंसा, डीह के रोखा डीह, पोठई, जगतपुर ब्लॉक के टिकठा मुसल्लेपुर, जगतपुर सहित 77 मॉडल गांवों में फॉगिंग मशीनें खरीदी गईं हैं। इन मशीनों से गांवों में फॉगिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने डीह क्षेत्र के रोखा गांव पहुंचकर फॉगिंग कराई। उन्होंने सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करके खामियां खंगाली। लापरवाही पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जगतपुर की ग्राम पंचायत टिकठा मुसल्लेपुर प्रधान रजनी के प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान हितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बिन्नो ने अपने सामने पूरे गांव में घूमकर फॉगिंग कराई। गांव के लोगों को मच्छरों से बचने के लिए टिप्स भी दिए। जगतपुर ग्राम पंचायतों में प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव ने फागिंग कराई।
अन्य पंचायतें भी खरीदेंगी मशीनें, छोटे गांवों का भी चलेगा काम
जिले की सभी बड़ी पंचायतों को फॉगिंग के लिए छोटी मशीनें खरीदकर फॉगिंग कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही छोटी पंचायतों को मशीनें देकर उन पंचायतों में भी फॉगिंग कराएंगे। डीपीआरओ ने सभी पंचायतों के सचिवों को गांवों में फॉगिंग कराने के साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाने के बंदोबस्त कराने के निर्देश दिए हैं। गांवों का निरीक्षण करके खामियां भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

पंचायतीराज विभाग से मिले बजट से 77 मॉडल गांवों में फॉगिंग मशीनें खरीदकर फॉगिंग का काम शुरू कराया गया है। जिले की सभी पंचायतों में फॉगिंग कराई जाएगी। अन्य पंचायतों को भी मशीनें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
गिरीशचंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed