फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dengue alert

तीसरी लहर व डेंगू रोकथाम में सुस्ती हुई तो नपेंगे अफसर

Sat, 04 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
dengue alert
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक व जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने शनिवार को कोरोना की तीसरी लहर, डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम को लेकर अब तक की तैयारियों की थाह ली। बचत भवन में बैठक में अफसरों को पेच कसे। जिला अस्पताल, शिवगढ़ सीएचसी और चंदापुर गांव पहुंचकर मरीजों को संक्रामक रोगों से बचाने की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी व प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड कंचन वर्मा ने शनिवार को डेंगू, मलेरिया व कोरोना तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड सहित अन्य वार्डों में पहुंचकर जांच की। उन्होंने सीएमएस को वेंटीलेटर को पूरी तरह से संचालित कराने के आदेश दिए। चिन्हित डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि के मरीजों का टेस्ट कराकर समुचित इलाज किया जाए। वार्डों में पहुंचकर मरीजों से भी बात की और इलाज में बरती जा रही लापरवाही के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जिला अस्पताल के सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, पैथालॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने शिवगढ़ सीएचसी और महराजगंज के चंदापुर गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, डीडीओ एसएन चौरसिया, डॉ. अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
बैठक में संक्रामक रोगों, बाढ़ के मुद्दों पर गंभीर दिखीं
जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। वे संक्रामक रोगों के साथ ही बाढ़ सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पर गंभीर दिखीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता अभियान, डेंगू, मलेरिया नियंत्रण के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में अधिाशासी अधिकारियों को और ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के अभाव में फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, कालाजार, चिकनगुनिया आदि बीमारियों का खतरा है।
स्वच्छता अभियान में एमएलसी, विधायकगण, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधानों को जोड़ते हुए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को चेताया। बैठक में डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीडीओ ईशा प्रिया, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, पीडी प्रेमचंद्र पटेल, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने शनिवार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री, नाविकों, गोताखोरो की सूची पूरी तरह से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आपदा कंट्रोल रूम नंबर 0535-2203847, 0535-2203320 को सक्रिय रखने के आदेश दिए। सूचना मिलने पर तुरंत टीम भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed