{"_id":"6160823f8ebc3e8ba80440d2","slug":"demand-for-dismissal-of-gunji-minister-in-panchayat-raibaraily-news-lko5992395139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में गूंजी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में गूंजी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय किसान महासभा ने शुक्रवार को मेजरगंज के पास परमानपुर चौराहे पर किसान पंचायत का आयोजन किया, कार्यक्रम में लखीमपुर कांड की चर्चा हुई और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और उनके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसान चुप नहीं बैठेगा।
महासभा के जिलाध्यक्ष फूलचंद मौर्य ने कहा कि किसानों को गाड़ी से रौंदने वाली भाजपा सरकार को किसान वोटों के बुलडोजर से रौंद कर सबक सिखाएंगे। उन्होंने तिकुनिया लखीमपुर में किसानों के साथ हुई घटना को मंत्री की बर्बरता करार देते हुए तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई। इस दौरान किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि मेजरगंज क्षेत्र के किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। एक तरफ जानवर खेत चर रहे हैं तो दूसरी तरफ गौशाला के नाम पर लोग फर्जी भुगतान ले रहे हैं। अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को गौशाला में पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
महासभा के जिला उपाध्यक्ष मो. अंसार ने कहा कि किसानों की धान की फसल विगत वर्ष कम कीमतों में लिया गया था, लेकिन इस बार सरकारी कीमतों से कम पर धान नहीं बेचेंगे। अभी से मेजरगंज सहित हर न्याय पंचायत पर धान खरीद केंद्र खोलने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा किसान महासभा आंदोलन चलाएगी।
भाकपा (माले) के नेता कामरेड विजय विद्रोही, राजेश पासवान, संजय गौतम, गंगाराम यादव, राम नरेश आदि ने किसान हित में अपने अपने वक्तव्य दिए। पंचायत की अध्यक्षता रामधनी और संचालन अफरोज आलम ने किया। किसान पंचायत के बाद दो ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपे गए, जिसमें एक ज्ञापन राष्ट्रपति को तो दूसरा ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित रहा।