फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Delhi-Haryana's dominance continues

Raebareli News: दिल्ली-हरियाणा का दबदबा बरकरार

Tue, 22 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 22 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Haryana's dominance continues
रिफॉर्म क्लब मैदान में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी।
रायबरेली। शहर के रिफॉर्म क्लब मैदान में आयोजित चार दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। रविवार की रात हुए 10 मुकाबलों में दिल्ली और हरियाणा ने अपना दबदबा बरकरार रखा। विभिन्न राज्यों से आए मुक्केबाज फाइनल तक पहुंचने की पूरी कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ की ओर से मध्य भारत मुक्केबाजी संघ के संयोजन में प्रथम श्रीराम कृष्ण कटियार स्मारक एलीट पुरुष व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता कराई जा रही है। चैंपियनशिप में दूसरे दिन हुए मुकाबलों में सभी मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडमान निकोबार के मुक्केबाज सैन एडिसन ने हरियाणा के अमन को पराजित किया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में हरियाणा के मुक्केबाज कृष ने अपने राज्य को बढ़त दिलाई और दिल्ली के शुभम को शिकस्त दी। तीसरे मैच में दिल्ली के मुक्केबाज लोकेश ने मध्य प्रदेश के देवेश को हराकर अपने राज्य की स्थिति मजबूत की। अगले मुकाबले में हर्ष गिल (हरियाणा) ने जीत हासिल की, जबकि अब्दुल (अंडमान एंड निकोबार) को उपविजेता का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले मुकाबलों में कृष्णा (मध्य प्रदेश) विजेता एवं आर्यन दीक्षित (उत्तर प्रदेश) उपविजेता और शेखर शर्मा (दिल्ली) विजेता एवं अनिकेत तिवारी (मध्य प्रदेश) उपविजेता रहे। अंडमान एंड निकोबार के आकाश ने दिशांत को हराया। दूसरे दिन के मुक्केबाजी मुकाबलों का शुभारंभ महासंघ से संबद्ध वेस्ट जोन के अध्यक्ष मोहम्मद शफी ने किया।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। मोहम्मद शफी ने कहा कि हिंदुस्तान में मुक्केबाजी को आगे बढ़ाने का कार्य आजादी के पहले से लेकर अब तक इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) कर रहा है। मैरीकॉम एवं विजेंद्र सिंह जैसे मुक्केबाजों से लेकर देश के लगभग सभी मुक्केबाजों को आगे बढ़ाने का कार्य आईएबीएफ ने किया है।


मध्य भारत मुक्केबाजी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ताबिश काजमी ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज केदारनाथ मोहंती और देवेंद्र सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed