फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   D.El.Ed exam started in two centers

Raebareli News: दो केंद्रों में डीएलएड की परीक्षा शुरू

Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed exam started in two centers
रायबरेली। शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। दोनों पालियों में केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के पर्यवेक्षकों ने भी परीक्षा की निगरानी की। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


डीएलएड परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर द्वितीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


डायट के परीक्षा प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पहली पाली में 53 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 50 उपस्थित हुए और तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 77 अभ्यर्थियों में से 72 ने परीक्षा दी, जबकि पांच अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 अक्तूबर तक चलेंगी। इसके बाद 15 से 17 अक्तूबर तक डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के दौरान निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed