फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Death of woman, daughter-in-law serious

करंट से चिपकी बहू को बचाने में गई सास की जान

Sat, 10 Jun 2017 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 10 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Death of woman, daughter-in-law serious
करंट लगने से मौत - फोटो : demo
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में करंट की चपेट में आई बहू को बचाने के प्रयास में सास की करंट से मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल बहू को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी खुशबू (26) पत्नी वीरेंद्र सिंह शनिवार सुबह घर पर काम कर रही थी। उसने फर्राटा पंखा चालू करने के लिए प्लग लगाया और पंखे को अपनी तरफ करने लगी। अचानक पंखे में करंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


बहू के शोर मचाने पर उसकी सास शांति देवी (58) पत्नी स्वर्गीय जसवंत सिंह ने उसे बचाने के लिए पंखा हटाया। बहू तो छूट गई, लेकिन सास करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बहू को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल विमल सिंह ने बताया कि महिला की मौत करंट से हुई है। बहू की हालत भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed