फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dead body

स्नान करते समय रजबहे में सिंचाई कर्मी का बेटा डूबा, मौत

Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
dead body
बछरावां/हरचंदपुर। नहाते समय एक युवती शनिवार सुबह सई नदी में डूब गई। गोताखोरों ने खोजबीन की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। वहीं बछरावां में रजबहे में डूबकर सिंचाई कर्मी के बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के पाली थाना क्षेत्र के मुकीमपुर निवासी राम अवतार सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर तैनात थे। कुछ माह पूर्व वह सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन अभी वह शिवगढ़ रोड स्थित नहर कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलोनी के सामने से निकले बछरावां रजबहे में उसका बेटा योगेश (32) अपने दोस्तों के संग नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
उधर, हरचंदपुर अमेठी के गांव फुरसतगंज थाना क्षेत्र के तेदुआ निवासी सपना चौरसिया (24) पुत्री वेद प्रसाद हरचंदपुर के लालूपुर खास गांव में अपने ननिहाल आई थी।

शनिवार सुबह गांव किनारे स्थित सई नदी में वह नहाने गई थी। इसी दौरान वह पानी में डूब गई। उसके साथ गए अन्य लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवती की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed