{"_id":"62b2105f9363490656119925","slug":"dead-body-raibaraily-news-lko636230125","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले सफाई कर्मी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले सफाई कर्मी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सफाईकर्मी का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। वह घर में खाना खाने के बाद निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमनी तालाब मजरे बिशुनपुर निवासी सुरेश कुमार (45) बछरावां ब्लॉक में सफाई कर्मचारी था। उसकी तैनाती ग्राम पंचायत असहन जगतपुर में थी।
सोमवार रात वह घर से खाना खाकर रेलवे लाइन के किनारे होते हुए कहीं जा रहा था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान उसका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। लोग दुर्गयानी ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जता रहे हैं, जो लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही थी। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।