{"_id":"60b25aac8ebc3e59b5120720","slug":"dead-body-raibaraily-news-lko5800850132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
इलाकाई लोग हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस मौत की वजह सड़क हादसा मान रही हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुबह बोधीखेड़ा गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए निकले तो गांव के परीदीन के घर के निकट अधेड़ का शव खून से लथपथ मिला। लाश मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कई ग्राम प्रधानों से भी संपर्क किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि गंज बाजार के पास अधेड़ नशे की हालत में देखा गया था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पुलिस के संरक्षण में बोधीखेड़ा, तौली में शराब बनाने और बेचने का कारोबार हो रहा है। यहां पर दूर दूर के लोग शराब पीने आते हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। किसी वाहन की टक्कर से मौत की लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।