{"_id":"60da0e4e8ebc3ec7d877271c","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko584571438","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे जिंगना गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। घर के सभी लोग बाहर थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से मृतक की कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी अमन उर्फ गोलू (19) रविवार को घर पर अकेला था। सोमवार सुबह उसका शव घर के बरामदे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घरवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि गोलू की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। रात में आरोपी उसके साथ गालीगलौज भी कर रहे थे।
मृतक परिवार में इकलौता पुत्र था। वहीं घटना के बाद मां-बाप रो रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लगेगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।