{"_id":"627aa8f1e900171cde556081","slug":"dead-body-found-raibaraily-news-lko6299804106","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बगल से निकले नाले में मिला महिला शव, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बगल से निकले नाले में मिला महिला शव, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को घर से निकली एक महिला का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। नाला उसके घर के बगल से निकला है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी।
नेवढ़िया गांव निवासी मिथिलेश कुमारी (46) सोमवार को घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह भी घरवाले उसे खोज रहे थे। इसी दौरान घर के पास से निकले नाले में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।
कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। आशंका है कि नशे की हालत में वह नाले में गिर गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।