{"_id":"68b35896049b02544b047e50","slug":"dcm-driver-died-due-to-collision-with-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-139950-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत
Sun, 31 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर के छजलापुर के पास शुक्रवार रात ट्रक ने पहले खड़ी डीसीएम और फिर बोलेरो को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम सड़क किनारे एक परचून की दुकान में घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि जीएसटी के सचल दल की टीम में शामिल मुख्य कर अधिकारी (सीटीओ) और दो कर्मचारी घायल हो गए।
जीएसटी विभाग की सीटीओ आकांक्षा सिंह सचल दल के साथ रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हाईवे पर छजलापुर के पास सरिया लदे डीसीएम को टीम ने रोककर चेकिंग शुरू की। करीब रात 3.15 बजे प्रयागराज की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से खड़ी डीसीएम और फिर सचल दल की बोलेरो में टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से सरिया लदी डीसीएम दुकान में घुस गई।
हादसे में वाहन चेकिंग कर रही सीटीओ आकांक्षा सिंह, बोलेरो चालक लक्ष्मीकांत तिवारी, दीवान प्रदीप कुमार घायल हो गए। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुर्री निवासी डीसीएम चालक वीरेंद्र (36) पुत्र राजकुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि सीटीओ की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
डीसीएम चालक वीरेंद्र की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वीरेंद्र परिवार में सबसे बड़े थे। वाहन चलाकर स्वयं और परिवार का पालन पोषण करते थे। वीरेंद्र के अलावा परिवार में मां रेखा, छोटे भाई जितेश, नागेश और बहन पिंकी हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की खबर पाते ही परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। मां का कहना है कि बेटा वाहन चालक थे। यह सब कैसे हो गया।