फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CT scan can be done even at night

Raebareli News: रात में भी हो सकेगी सीटी स्कैन की जांच

Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
CT scan can be done even at night
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा।
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के सामने दिशा की बैठक में मुद्दा उठते ही दूसरे दिन शुक्रवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति के बजट से टेक्नीशियन की व्यवस्था कर रात में भी सीटी स्कैन जांच शुरू कराने के आदेश दिए। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए नई मशीन लेने के साथ ही एक्सरे की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि 80 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई थी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कई मामले उठाए गए। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर, सीटी स्कैन जांच और मरीजों को रेफर करने का मामला उठाया गया था।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में रात में भी सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया गया। नामित सदस्य गौरव अवस्थी ने सीटी स्कैन का मामला उठाया तो राहुल गांधी ने कहा कि 24 घंटे सीटी स्कैन जांच की सुविधा दी जाए। सांसद ने रेफर किए गए मरीजों की पूरी रिपोर्ट के साथ ही जांच से संबंधित जानकारी भी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि रोगी कल्याण समिति और आयुष्मान भारत के मद में 40 से 50 लाख रुपये उपलब्ध हैं। इस बजट से इनोवेटिव तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करके नई मशीन की व्यवस्था के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए। टेलीमेडिसिन सेंटर का काम ठप होने के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. ननीनचंद्रा, सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, डीएस अस्थाना आदि मौजू रहे। प्रमुख सचिव ने महिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



बंद ऑक्सीजन प्लांट पर साधी चुप्पी
जिला अस्पताल में पिछले 12 दिनाें से ठप ऑक्सीजन प्लांट को लेकर प्रमुख सचिव गंभीर नहीं दिखे। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्लांट को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। बिना जवाब दिए ही वे गाड़ी में बैठकर चले गए। ऐसी स्थिति में प्लांट के जल्द ही ठीक होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed