फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowd of farmers gathered for fertilizer

Raebareli News: खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़

Tue, 02 Sep 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 02 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered for fertilizer
महराजगंज क्षेत्र के साधन सहकारी समिति में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।
पुलिस की देखरेख में किया गया वितरण
विज्ञापन

फोटो संख्या-5
हलोर (रायबरेली)। साधन सहकारी समिति हलोर में सोमवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए सुबह से ही समिति के बाहर किसानों की भीड़ जुट गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति के बाहर पुलिस लगी रही। किसानों को एक-एक कर खाद का वितरण किया गया।
सोमवार सुबह आठ बजे से समिति के बाहर किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए समिति के सचिव महेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन की मदद ली। पुलिस की देखरेख में खाद का वितरण किया गया। करीब 120 किसानों में 300 बोरी यूरिया वितरण की गई। सचिव महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि समिति में 500 बोरी यूरिया खाद आई थी, जिसका वितरण किया गया।
विज्ञापन

किसानों को आधार कार्ड व खतौनी में दर्ज भूमि के आधार पर दो से तीन बोरी यूरिया दी गई। मंगलवार को भी खाद का वितरण किया जाएगा। खाद मिलने से किसान रामसागर चौधरी, रानू मिश्रा, समरजीत सिंह, जीत बहादुर सिंह, कुवंरपाल, अशोक वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, तेजभान सिंह खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed