फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowd in OPD, 400 patients came with fever

Raebareli News: ओपीडी में भीड़, बुखार के आए 400 मरीज

Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Crowd in OPD, 400 patients came with fever
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को हृदयरोग विभाग में चिकित्सीय सलाह लेते मरीज।
रायबरेली। जिले में बुखार और सीने में दर्द से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित 400 से अधिक मरीज पहुंचे। मेडिसिन और बाल रोग विभाग के साथ ही हॉर्ट रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। हालत बिगड़ने पर 28 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द उठने और सांस की समस्या के भी 10 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मामूली कोहरे के साथ ठंडक रही। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। परचा बनवाने के बाद ओपीडी के बाहर बारी आने के लिए मरीजों ने घंटों इंतजार किया। दवा काउंटर के साथ ही खून की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी लंबी कतार दिखी। छुट्टी होने के कारण ओपीडी 12 बजे तक चलनी थी, लेकिन हॉर्ट रोग विभाग में डेढ़ बजे तक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए लाइन में खडे़ रहे।
विज्ञापन


बुखार के चपेट में आने के बाद इमरजेंसी पहुंचे रवींद्र (40), सीमा (25), सूरजपाल (45), शिवाकांत (20), शैलेंद्र (5), धर्मेश (40), संजीत (15), फैज (20), नीतू (29), रिजवान (27), राजवती (40), दुजई (70) समेत 22 से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया। सीने में दर्द उठने पर कम्मो (45), किरण देवी (65), ईश्वरदीन (66), मंशाराम (40), श्रीपाल (27), राम प्रकाश (58), दयाराम (57) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि इस मौसम में हॉर्ट की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ठंड व कोहरे से बचने का प्रयास करें। सीने में दर्द बढ़ने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed