{"_id":"694c39fa5daf4f52090aad15","slug":"crowd-in-opd-1500-patients-arrived-raebareli-news-c-101-1-slko1033-147567-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1500 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ओपीडी में भीड़, 1500 मरीज पहुंचे
Thu, 25 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के पास पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
रायबरेली। कड़ाके की ठंड के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1500 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। सांस और सीने में दर्द की समस्या के 300 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें 15 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह से ही कोहरे के कारण ठंड रही।
इससे जुकाम, खांसी, बुखार, पेट दर्द के साथ ही सांस व सीने में दर्द की समस्या के मरीज बढ़ गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे सुरजू (80), लवकुश (50), शिवलाल (55), विश्वास (36), रामजीत (50), आदित्य (50), ज्योति (30) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
ठंड अधिक होने के कारण आपीडी में सुबह 10 बजे के बाद भीढ़ बढ़ गई। मेडिसिन, हृदय रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। परचा काउंटर के साथ ही दवा लाने के लिए काउंटरों पर लाइन दिखी। पैथोलॉजी में भी जांच कराने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ठंड में एहतियात बरतें लोग
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि सांस के रोगियों के इलाज के लिए सभी प्रकार के इंतजाम हैं। छोटे बच्चों के लिए नेबुलाइजर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। अन्य सभी रोगियों के जांच और इलाज के भी बंदोबस्त हैं। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ठंड में लोग एहतियात बरतें।