फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crores were spent like water, but the canals were not cleaned

Raebareli News: पानी की तरह बहाए करोड़ों, पर साफ नहीं हुईं नहरें

Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crores were spent like water, but the canals were not cleaned
लालगंज क्षेत्र में इस तरह रजबहे में उगी झाड़ियां।
रायबरेली। नहरों की सफाई के नाम पर भले ही हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन सिल्ट सफाई के नाम पर सिर्फ कमीशनबाजी का खेल चलता है। यही वजह है कि नहरों की सफाई नहीं होती। इसका खामियाजा चार लाख किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान नेता समय-समय पर आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया जाता है। यही वजह है कि किसान पूरे साल सिंचाई की समस्या से जूझते हैं। जिले से होकर 435 नहरें गुजरी हैं। इन नहरों की लंबाई करीब 2200 किमी है। नहरों में साल में एक बार सफाई होती है। सफाई में खानापूर्ति की वजह से बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। जब कभी पानी भी छोड़ा जाता है, तो टेल तक नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हें सिर्फ कमीशन से मतलब रहता है। इस समय नहरों में धूल उड़ रही है। ऐसे में किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। बारिश भी नहीं हो रही है, ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





हक के लिए उठाई जाती आवाज

सरेनी। किसानों के हक के लिए समय-समय पर आवाज उठाई जाती है। इस समय नहरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। धान की रोपाई का समय निकला जा रहा है। ठीक से सफाई नहीं होने के कारण टेल तक पानी ही नहीं पहुंच पाता। सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता होती है।

- अभितेंद्र सिंह राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान मंच




नहरों में उगी हैं झाड़ियां
डीह। क्षेत्र की नहरों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। सफाई के नाम पर नहरों को केवल रोड क्राॅसिंग के पास चमकाया जाता है। यही वजह है कि किसानों को पूरे साल पानी के संकट से जूझना पड़ता है। इस समय धान की नर्सरी डालने, तो कुछ किसान रोपाई के लिए पानी के संकट से जूझ रहे हैं।

- शिव प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष, भाकियू




जरूरत के समय गायब रहता पानी

भोजपुर। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। इसके बावजूद वे उपेक्षित हैं। जरूरत के समय नहरों में पानी नहीं आता। खाद, बीज के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ती है। धान की रोपाई का समय है। नहरों में जल्द पानी छोड़ा जाए, नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


- पप्पू मिश्रा, जिला प्रवक्ता भाकियू भानू गुट




बिजली व पानी के संकट से जूझ रहे किसान

बछरावां। क्षेत्र के किसान बिजली, पानी का संकट झेल रहे हैं। खरीफ सीजन में अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। इस वजह से अधिकांश किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पाए हैं। सफाई के नाम पर धन का बंदरबांट किया जाता है। यही वजह है कि खेती के लिए भरपूर पानी नहीं मिल पाता।

- आकाश मिश्रा मंडल प्रभारी, भाकियू भानू गुट बछरावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed