फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crop

जलालपुर धई में बनाया जाए गेहूं खरीद केंद्र

Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
crop
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 10 हजार किसानों को गेहूं की उपज बेंचने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। धान खरीद के दौरान के कुछ किसान खरीद केंद्र पहुंचे तो कुछ आढ़तियों के हाथों बेच दी। क्योंकि इनके गांव से खरीद केंद्र की दूरी 12 किलोमीटर है। किसानों ने जलालपुर धई में खरीद केंद्र खोले जाने की बराबर मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में गेहूं की खरीद के लिए तीन खरीद केंद्र बनाए गए है। इसमें एक केंद्र साई, दूसरा मधवापुर और तीसरा सुट्ठा हरदो में बनाया गया है। जबकि जलालपुर धई की साधन सहकारी समिति में खरीद केंद्र नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

इससे जलालपुरधई, गोढ़ा, चरुहारवीक, नेवलगंज, चंदई चरुहार, मदरसा पुरवा, लोधन का पुरवा, बभन पुरवा, पूरे कुम्हारन, नारे पर की गढ़ी, पूरे मुन्ना सिंह का पुरवा, बहादुरगंज आदि गांवा के करीब 10 हजार किसानों को साई में खुले खरीद केंद्र पर जाना पड़ता है, जो यहां से 12 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कुलदीप त्रिवेदी, राम सिंह यादव, मनोज कुमार, राजनारायण यादव ने बताया कि जलालपुर धई में खरीद केंद्र नहीं खुलने से किसानों को गेहूं बेंचने के लिए कई बार चक्कर काटना पड़ेगा। यही हाल धान खरीद के दौरान हुआ था।

कभी बोरे की कमी तो कभी अन्य समस्याओं के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। यही वजह रही कि ज्यादातर किसानों ने आढ़तियों के हाथ धान बेचना पड़ा। किसानों ने बताया कि पिछली बार भी अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि जलालपुर धई में खरीद केंद्र खोला जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उधर, डलमऊ एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत मिली थी। संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed