फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Criminals will be monitored, borders will be checked

अपराधियों की होगी निगरानी, सीमाओं पर होगी चेकिंग

Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Criminals will be monitored, borders will be checked
रायबरेली। सकुशल विधानसभा चुनाव कराने के लिए बुधवार को एनटीपीसी ऊंचाहार के गेस्ट हाउस में तीन जिले के पुलिस अधिकारियों की न सिर्फ बैठक हुई, बल्कि आपस में मंत्रणा करके अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बनी। इस दौरान जिले के अपराधियों और अवैध शराब बनाने वाले गिरोहों से संबंधित सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान किया गया। बैठक के दौरान तय हुआ कि अपराधियों की निगरानी की जाएगी। साथ ही सीमाओं पर चेकिंग कराई जाएगी, ताकि चुनाव में अपराधी खलल न डाल सकें। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, 23 फरवरी को रायबरेली जिले की पांच विधानसभा सीटों, जबकि 27 फरवरी को अमेठी और प्रतापगढ़ जिले में 27 फरवरी को चुनाव होना है। रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को ही वोट डाले जाएंगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए रायबरेली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय, प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा के अलावा सीओ व थानेदारों की बैठक हुई। अधिकारियों ने किस जिले में कितने अपराधी हैं, कौन चुनाव प्रभावित कर सकता है, समेत अन्य सूचनाएं एक दूसरे को प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान तीनों जिले के सीमा पर लगाए गए बैरियर और पिकेट की जानकारी भी ली गई। इस मौके पर सीओ डलमऊ, सीओ कुंडा के अलावा सलोन, ऊंचाहार कोतवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विधानसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अमेठी और प्रतापगढ़ जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करके अपराधियों पर नकल कसने की मंत्रणा की गई। साथ ही चुनाव वाले दिन सीमाओं पर व्यापक रूप से चेकिंग कराने का निर्णय लिया गया। किसी भी जिले का कोई अपराधी चुनाव में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed