{"_id":"b632d10bcf34a304cb50ee7bcd926b0c","slug":"youth-died-in-the-accident-three-injured-including-sub-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, दरोगा समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, दरोगा समेत तीन घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली रायबरेली से सरिया लेकर प्रतापगढ़ जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ में उदयपुर थानान्तर्गत पूरे कुरैशी मजरा राहाटीकर निवासी मो. हमीद रायबरेली से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया लादकर घर जा रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के रईस, मो. हबीब और मो. शरीफ बैठे थे। मो. शरीफ फतेहपुर में दरोगा पद पर तैनात हैं।
रायबरेली-परशदेपुर रोड पर किरही का नाला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में रईस (18) ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
दरोगा समेत अन्य तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान उधर से निकल रहीं सलोन विधायक आशा किशोर ने भीड़ अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया तब युवक का शव निकाला जा सका।