फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed in mysterious circumstances, bodies found in wells

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कुएं में मिला शव

Tue, 03 Nov 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
दस दिन पहले घर से गायब हुई थी, लेकिन यहां तक कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टंटापुर गांव के बाहर कुछ दूर पर एक कुंआ बना है। सुबह ग्रामीण कुएं के पास मवेशी चरा रहे थे। कुएं से दुर्गंध आने पर लोग कुएं के नजदीक पहुंचे।
विज्ञापन


कुएं में झांक कर देखा तो उसमें शव पड़ा था। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज यादुवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका इंद्रकला (50) प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अधार का पुरवा मजरे पेड़रिया गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने घटना की जानकारी दी तो बेटा राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचा।

उसने मृतका की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की। राजेंद्र ने बताया कि उसकी मां दस दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था।


इंद्रकला टंटापुर कैसे पहुंची और किन हालात में कुएं में गिरी, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है। मौत की वजह भी सामने नहीं आई है।

परिवारीजनों से पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed