फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wife burnt alive, death

पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। सात फेरे लेेने वाले पति ने ही घटना को अंजाम दिया। चाल-चलन ठीक न होने का आरोप लगाते हुए पति आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसी को लेकर सुबह विवाद हुआ था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ सदर सत्यपाल सिंह, नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। पति को हिरासत में ले लिया गया है। पति का आरोप है कि महिला ने स्वयं आग लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


अमान सिंह का पुरवा मजरे जलालपुर गांव की रामलली (25) की शादी तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। सुबह घर पर वीरेंद्र और उसकी पत्नी रामलली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और रामलली को जला दिया गया। घर के अंदर जली अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर अधिकारियों के साथ मिल एरिया थानेदार विपिन सिंह पहुंचे।

 मृतका के पिता दुजई का आरोप है कि दामाद वीरेंद्र आए दिन उसकी बेटी की पिटाई करता था। वह बेटी के चाल-चलन ठीक न होने का आरोप लगाता था। सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ।


दामाद ने पहले बेटी की पिटाई की फिर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया। सीओ सदर सत्यपाल सिंह का कहना है कि महिला की जलकर मौत हुई है। परिवारीजन महिला को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है। पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed