{"_id":"beb126069578a86ab435708ea374f78c","slug":"watchmen-robbed-beaten-and-14-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को पीट चारपाई से बांधा, 14 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को पीट चारपाई से बांधा, 14 हजार लूटे
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर मंगलवार की रात जीप से आए बदमाशों ने धावा बोल दिया। लाठियों से चौकीदार की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे चारपाई से बांध दिया। फिर दफ्तर में रखे 14 हजार रुपये और अन्य सामान लेकर भाग गए।
शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चौकीदार को मुक्त किया। भट्ठा स्वामी ने दो मजदूरों पर साथियों के साथ लूटपाट व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह डबल फाटक निवासी सलीम का डीह के निगोही गांव में ईंट-भट्ठा है। पुलिस को दी तहरीर में सलीम ने बताया कि बांदा जिले के दो सगे भाई उसके ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात दोनों मजदूरों के अलावा पूरे दुबे मजरे रामगंज निवासी चौकीदार रामलखन तिवारी भट्ठे पर था। रात करीब तीन बजे जीप से पांच-छह लोग आए।
उनके साथ मिलकर मजदूरों ने चौकीदार की जमकर पिटाई की और उसे रस्सी के सहारे चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसकी जेब से दफ्तर की चाभी निकाल ली। दफ्तर में रखे करीब 14 हजार रुपये व अन्य सामान लेकर भाग गए।
एसओ केपी यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक ने सूचना दी है। मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।