{"_id":"582f40504f1c1bfe518fdde8","slug":"uncontrollable-vehicle-crushed-the-aunt-nephew-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने बुआ-भतीजे को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू वाहन ने बुआ-भतीजे को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
लिखापढ़ी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेकाबू वाहन ने बुआ-भतीजे को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बाइक पर सवार होकर महराजगंज जा रहे थे।
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दोनों की मौत की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ऊंचाहार कस्बे के गायत्री नगर की रहने वाली मिथलेश कुमारी (34) दोपहर बाद बाइक से अपनी बहन के घर महराजगंज जा रही थी। बाइक उसका भतीजा श्यामजी (22) पुत्र रामजी मोदनवाल निवासी डीह मेंहदी बाबूगंज थाना लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ चला रहा था।
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर चड़रई चौराहा से एक किमी आगे जैसे ही पहुंचा, वैसे ही अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे मिथलेश कुमारी और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की मौत की सूचना पर परिवारीजन भी पहुंचे। सभी ने रोना पिटना मचा था। सीओ डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय का कहना है कि हादसे में बुआ और भतीजे की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ऊंचाहार थानेदार नहीं उठाते हैं सीयूजी मोबाइल
दूसरी बार ऊंचाहार थाने की कमान संभालने वाले थानेदार परशुराम तिवारी सीयूजी मोबाइल उठाना उचित नहीं समझते हैं। किसी भी घटना की जानकारी के लिए उन्हें फोन मिलाया जाता है तो वह फोन रिसीव नहीं करते हैं। यह हाल तब है, जब सरकार का आदेश है कि यदि फोन आए तो तत्काल बात की जाए। पर ऐसा नहीं दिख रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो थानेदार की मनमानी से जनता भी तंग है। उधर, सीओ डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय का कहना है कि थानेदार फोन क्यों नहीं उठाते, इसे दिखवाया जाएगा।