{"_id":"5cb22b5bbdec2213f52b919d","slug":"two-youths-aboard-loader-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की भिड़ंत में लोडर सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की भिड़ंत में लोडर सवार दो युवकों की मौत
Sun, 14 Apr 2019 12:02 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात ट्रक और लोडर की भिड़ंत हो गई। इसमें लोडर सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब लोडर सवार युवक रायबरेली से सलोन की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवक उसी वाहन में चिपक गए। हादसे के बाद सलोन के साथ ही भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देर रात रायबरेली की तरफ से आचार की सप्लाई कर दो युवक लोडर लेकर प्रतापगढ़ जा रहे थे, जबकि सलोन की तरफ से ट्रक आ रहा था। एक जानवर को बचाने में लोडर व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर सवार ड्राइवर व एक अन्य युवक लोडर में चिपक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को शवों को बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त अशोक कुमार निवासी सोराव जिला प्रतापगढ़ व शब्बीर निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सूची बृजपाल सिंह और भदोखर एसओ राजकुमार पांडेय ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय का कहना है कि ट्रक और लोडर की भिड़ंत के चलते हादसा हुआ।
दो घंटे हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
डीह। सलोन कोतवाली क्षेत्र में लोडर और ट्रक की भिड़ंत के बाद रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इस कदर जाम लगा कि दोनों तरफ के आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लोग जहां के तहां थे, वहीं खड़े रह गए।
घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर जाम हटाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को हाईवे पर आवागमन बहाल करने में सफलता मिली। जाम लगने से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।