{"_id":"7f89d4854f48ed7c16ceaa6738daab83","slug":"two-teenage-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूद में लगी आग, दो किशोर झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारूद में लगी आग, दो किशोर झुलसे
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ले में शनिवार को आग लगने से कूड़े के ढेर में रखा बारूद धमाके के साथ जल उठा। इससे वहां मौजूद दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
डलमऊ कस्बे के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी मो. शाहिल और अयान घर के पास खेल रहे थे। इसी बीच दोनों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। आग लगते ही कूड़े के ढेर में धमाका हुआ और दोनों झुलस गए।
धमाके से लोगों में हड़कंप मच गया। परिवारीजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आतिशबाज घरों में ही पटाखे बनाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की नजरों से बचने के लिए बारूद को कूड़े के ढेर में छिपा कर रखा था। इसी से हादसा हुआ। वहीं कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी कि बारूद कहां से आया।