फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two friend dies in accident

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत 

Sat, 02 Mar 2019 12:08 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Sat, 02 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन

लालगंज कस्बे के मेन रोड़ स्थित बैसवारा डिग्री कालेज के सामने गुरुवार को देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन



सेमरपहा गांव निवासी अर्जुन (24) पुत्र धून व उसका दोस्त बहाई गांव निवासी राज (25) पुत्र अनिल बाइक से पेट्रोल लाने जा रहे थे। डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन



टक्कर बहुत तेज थी। जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और देखा तो दो युवक लहूलुहान पडे़ थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।  मृतक राज सीएचसी में कार्यरत कर्मचारी का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

 
युवकों की मौत से कोहराम
लालगंज। मृतक राज सीएचसी के चौकीदार अनिल का ज्येष्ठ पुत्र था। वह घर से कहीं निमंत्रण में जा रहे थे। मां लाला का रो-रो कर बुरा हाल था। छोटे भाई अभिषेक व बिट्टी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन के परिवारीजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed