{"_id":"5cb37cafbdec2213ec6238cc","slug":"truck-entered-in-house-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बेकाबू ट्रक ने सो रहे युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बेकाबू ट्रक ने सो रहे युवक को रौंदा
Mon, 15 Apr 2019 12:02 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर बेकाबू ट्रक एक घर में जा घुसा और दरवाजे पर सो रहे युवक को रौंदते हुए आंगन में लगे पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
इस दौरान घर का सारा सामान भी तहस-नहस हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि दो मवेशी भी चपेट में आकर मर गए। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरबख्श सिंह मजरे खलीलपुर निवासी रामराज (22) शनिवार रात अपने दरवाजे पर सो रहा था। देर रात जगतपुर से मुराईबाग तरफ आ रहे ट्रक (यूपी 33 एटी 8370) बेकाबू हो गया और रामधनी के घर में घुस गया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक चारपाई पर सो रहे युवक को रौंदते हुए पेड़ से जा टकरा कर रुक गया। इस दौरान पेड़ की डाल टूट गई। वहीं हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक छह भाई थे। वह किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाते थे। अचानक हुई रामराज की मौत से उसकी मां प्रेमा समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।