फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck crashes two friends aboard, one dies

ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत

Sun, 24 Mar 2019 12:16 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Sun, 24 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बेकाबू ट्रक ने दो दोस्तों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बाइक पर सवार होकर मेला देखने के बाद घर लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन



सधई का पुरवा मजरे अतरेहटा गांव निवासी रामचंद्र और प्रेम रात में रसेहता गांव में लगे मेला को देखने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। महराजगंज-पहरेमऊ रोड पर हसनगंज गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन



इससे रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वही प्रेम घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी लालचंद्र सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed