{"_id":"2299893e73de280184125522f42046db","slug":"trader-looted-15-thousand-and-gold-chains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से 15 हजार व सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से 15 हजार व सोने की चेन लूटी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर कस्बे में सरेशाम एक लोहा व्यापारी से बदमाशों ने 15 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे टरका रही है।
इससे गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार देर शाम हरचंदपुर थाने का घेराव कर एसओ अरुण शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का दबाव पड़ने पर एसओ ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
पुलिस अफसरों की लापरवाही से थानेदार बेलगाम हो गए हैं। मिल एरिया एसओ विपिन सिंह की तानाशाही अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि हरचंदपुर थानेदार अरुण शुक्ला की मनमानी से व्यापारी आहत हैं।
विज्ञापन
हरचंदपुर कस्बा निवासी सतीश अग्रवाल की कस्बे में ही हार्डवेयर की दुकान है। गत देर शाम सतीश अग्रवाल किसी काम से पैदल बाजार जा रहा था।
इसी दौरान दो बदमाशों ने असलहा लगाकर 15 हजार रुपये की नकदी और गले में पड़ी डेढ़ तौला सोने की चेन लूट ली। व्यापारी के मुताबिक साथियों के साथ जाकर उसने थाने में एसओ को तहरीर दी।
लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है। इस पर मंगलवार शाम अखिल भारती उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक अतुल गुप्ता, महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश खेतान आदि ने हरचंदपुर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों के मुताबिक एसओ ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।