फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Throat cut farmer murdered

गला काटकर किसान का कत्ल

Thu, 06 Aug 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक किसान की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह नित्यक्रिया के लिए गया था। सुबह खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


 धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। शरीर पर चोट के चार निशान मिले। मृतक झाड़फूंक भी करता था। मर्डर के पीछे आशनाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


डलमऊ के संतपुर गांव निवासी छोटू पासी (60) गांव में अपने भतीजे राम बहादुर के साथ रहता था। उसने शादी नहीं की थी। उसके नाम 12 विस्वा जमीन थी।

 इसमें से छह विस्वा जमीन उसने अपने भतीजे की पत्नी के नाम लिखा दी थी। वह लोगों के घर-घर जाकर झाड़फूंक भी करता था। रात में नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह खेत में छोटू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी।


 आधा गला कटा था। मुंह, गाल, सीने के पास भी धारदार हथियार से वार किए गए थे। इससे जाहिर है कि बड़ी बेरहमी से हत्यारों ने उसका कत्ल किया। मृतक के भाई ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट लिखाई है।

 कोतवाल एसपी उपाध्याय का कहना है कि घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed