फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three died in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की सांसें थमीं

Mon, 07 Sep 2015 12:17 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जगतपुर थानान्तर्गत बनिया का पुरवा मजरे नवाबगंज निवासी रंजीत सिंह (50) किसानी करता था। सुबह साइकिल से घर लौटते समय लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर नवाबगंज के पास ईंटा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया।

ट्रैक्टर का अगला पहिया किसान के ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं एक युवक (40) को घायलावस्था में शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अस्पताल से हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर शनिवार देर शाम कुंदनगंज गांव के पास पैदल जा रहे एक युवक को बचाने के चक्कर में विनोद कुमार (25) निवासी हरचंदपुर अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल विनोद को पुलिस ने सीएचसी बछरावां पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त विनोद बाइक से बछरावां जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed