फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three arrested with five luxury cars stolen

चोरी की पांच लग्जरी गाड़ियों संग तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2015 12:55 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से चोरी गई पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए चोर बाहरी जिलों से गाड़ियां चुराते हैं और फिर फर्जी दस्तावेज तैयार करके कम दामों में लोगों को बेच देते हैं।
विज्ञापन


 गिरोह का सरगना फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बरामद गाड़ियां किसकी हैं, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी मोहित गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


 एसपी के मुताबिक, सुरेश कुमार निवासी राजापुर माफी, रामराज यादव निवासी पावरगंज और रामबाबू कौशल निवासी गोरई थाना सलोन कोतवाली को पकड़ा गया है। ये अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि स्वाट टीम और भदोखर एसओ एसएन यादव ने प्रतापगढ़-रायबरेली मार्ग पर दूलागंज के पास चोरी की दो टवेरा गाड़ियां बरामद कीं। इसी टीम ने देवागंज से एक स्कार्पियो और एक बोलेरो बरामद की।

 सरेनी एसओ आरके सिंह ने टीम के साथ भगवंत नगर-उन्नाव रोड पर समोधा मोड़ के पास से चोरी की बोेलेरो बरामद की। एसपी के मुताबिक, बरामद पांच गाड़ियों के नंबर यूपी 35 एल 3933, यूपी 75 वाई 3717, यूपी 67एल 1629, यूपी 66 के 7823 और यूपी 13 एस 1212 लिखे गए थे, जो जांच में फर्जी पाए गए।


उन्होंने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव का रहने वाला मेराज गैंग का सरगना है। ये सभी बाहरी जनपदों से गाड़ियां चुराकर यहां लाते थे। इसके बाद फर्जी नंबर, दस्तावेज तैयार करके कम दामों में लोगों के हाथ बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed