फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft of thousands of home accessories

घर से हजारों का सामान चोरी

Sat, 05 Sep 2015 12:03 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। मामले में तहरीर दे दी गई है मगर पुलिस मौका मुआयना करने तक नहीं गई।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज बाजार निवासी जयशंकर पांडेय ने बताया कि गांधी चौराहा निवासी पवन त्रिवेदी का मकान पूरे देवी गांव में है। वह उनके मकान में किराए पर रहता है। वह रात में पूरे परिवार के साथ छत पर सो रहा था।
विज्ञापन


रात साढ़े तीन बजे लाइट आने पर वह नीचे आया और सभी लोग कमरे में लेट गए। कुछ ही देर बाद उसके पुत्र अमन पांडेय ने नित्यक्रिया जाने के लिए दरवाजा खोला। जब वह वापस लौटा तो दरवाजा बंद करना भूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि दरवाजा खुला पाकर चोर घर के भीतर घुस गए। चोरों ने घर से पायल, मोबाइल, सिलेंडर और जेब में पड़े 530 रुपये चुरा ले गए।

पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन शाम तक कोई पुलिसकर्मी घर पर जांच करने नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed