{"_id":"57cb1af94f1c1b730b2cb05b","slug":"the-teacher-jewelry-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने शिक्षिका के उड़ाए गहने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने शिक्षिका के उड़ाए गहने
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरेआम महिला के गहने उड़ाए
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे शीतलाबक्श मजरे मधुकरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाइक सवार दो उचक्के शिक्षिका को जेवर चमकाने का झांसा देकर उसके जेवर लेकर फरार हो गए। सीओ और कोतवाल ने मौके पर जांच की। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पूरे शीतलाबक्श गांव स्थित विद्यालय में सुनीता यादव सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे एक बाइक पर सवार काला बैग लिए दो उचक्के विद्यालय आए। बैग में वे आभूषण आदि रखे हुए थे और शिक्षिका के सामने जेवर साफ कराने का प्रस्ताव रखा।
शिक्षिका ने कान के सोने टॉप्स और सोने की चेन उतारकर साफ करने को दे दी। वे पाउडर आदि लेकर जेवर साफ करने का उपक्रम करने लगे। उधर शिक्षिका का ध्यान बच्चों मध्याह्न भोजन बंटवाने बंट गया। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों उचक्के शिक्षिका के जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। शिक्षिका से घटना की बाबत पूरी जानकारी हासिल की और दो अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।