फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The self-immolation by women burned 90 thousand rupees

90 हजार कैश्ा जला महिला ने किया आत्मदाह

Mon, 24 Aug 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक महिला ने पहले घर में रखे 90 हजार रुपये जला दिए और फिर आत्मदाह कर लिया। उसे धू-धू कर जलते हुए देख परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाद महिला को लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति ने कमाकर लाए गए रुपये को बैंक में जमा नहीं किया था। इसी वजह से महिला खफा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पूरे हसऊ मजरे गौरा हरदो गांव निवासी जयकरन एक पखवारा पहले लुधियाना से घर आया था। वह 90 हजार रुपये कमाकर लाया था। उसकी पत्नी सुनीता (45) पति जयकरन से कमाकर लाए गए रुपये को बैंक में जमा करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पति का कहना था कि उधार लिया गया रुपया लौटा दें। इसके बाद जो बचेगा, उसे बैंक में जमा कर देंगे। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इतनी सी बात को लेकर महिला आगबबूला हो गई।

उसने पहले कमाकर लाए गए 90 हजार रुपये आग लगाकर जला दिया। यही नहीं महिला ने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया और खुद को आग के हवाले कर लिया। देखते ही देखते वह धू-धू करके जलने लगी।

 परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सुनीता की मौत हो गई।


 थानेदार आरके शर्मा ने बताया कि पति के रुपया बैंक में जमा न करने के चलते महिला खफा थी। इसी वजह से उसने पहले घर में रखे रुपये जला दिए और फिर स्वयं आत्मदाह कर लिया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed