फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The injured student teacher in the room off the beaten

शिक्षक ने घायल छात्र को कमरे में बंद कर पीटा

Fri, 24 Jul 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज के एक निजी स्कूल के शिक्षक की क्रूरता ने गुरु-शिष्य संबंधों को तार-तार कर दिया। कक्षा दो के एक जख्मी छात्र को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। इससे उसे काफी अंदरूनी चोटें आईं।
विज्ञापन


तीन महीने पहले हादसे में घायल हुए छात्र का पैर फ्रैक्चर हो गया था। टीचर की पिटाई के बाद छात्र दहशत में है। शुक्रवार को मामला डीएम के दरबार में पहुंचने पर बीएसए को जांच कराकर कार्रवाई के आदेेश दिए गए हैं। बीईओ ने डीएम दफ्तर पहुंचकर बच्चे व उसके पिता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


जीबीएस पब्लिक स्कूल में छात्र का नाम काटकर स्कूल से भगाने का मामला उजागर होने के बाद शुक्रवार को बाबा देवदास मेमोरियल पब्लिक स्कूल सलेथू में कक्षा दो के छात्र हर्ष शुक्ला को कमरे में बंद करने के मामले ने शिक्षकों की क्रूरता की कलई खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में हर्ष के घुरौना गांव निवासी पिता वेदप्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बीती एक अप्रैल को उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। पैर फ्रैक्चर होने के कारण स्कूल नहीं जा सका था।

 बीती 22 जुलाई को वह स्कूल गया तो शिक्षक बीरेंद्र ने बच्चे को कमरे में बंद करके पिटाई कर दी। उसके गले में चोट के निशान हैं। धकेलने के कारण उसके दूसरे पैर में भी चोट आ गई है।

पिता और उसके छात्र बेटे ने आरोप लगाया कि दूसरा पैर भी तोड़ने की धमकी दी है, जिससे हर्ष दहशत में आ गया है। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की, लेकिन उन्होंने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।


पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने बीएसए को तत्काल इसकी जांच करके कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के आदेश दिए। बीईओ अजय सिंह ने तुरंत डीएम दफ्तर पहुंचकर बच्चे व उसके पिता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed