फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bodies of the mother and two sons in the well met

कुएं में मिले मां और दो बेटों के शव

Sun, 27 Dec 2015 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर सास, ससुर और ननद पर उसकी बेटी और दोनों बच्चों को मारकर कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं ससुर ने भी तहरीर देकर कहा है कि तीनों गुरुवार रात अचानक गायब हो गए। खोजबीन पर लाशें कुएं में शव मिले। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी। डीह थाना क्षेत्र के रोखा की रहने वाली स्व. गिरधारीलाल की बेटी रेखा (27) की शादी नगर पंचायत के शुक्लाना मोहल्ला निवासी बसंतलाल के बेटे मनोज कुमार के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


रेखा बच्चों और पति मनोज कुमार के साथ मुंबई में रहती थी। तीन महीने पहले रेखा अपने बच्चों अनमोल (8) और आयुष (3) के साथ मायके और 15 दिन पहले ससुराल आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात ससुराल वालों ने देर रात करीब दो बजे देखा तो महिला और दोनों बच्चे बिस्तर पर नहीं थे। ससुर बसंतलाल निर्मल ने बताया कि काफी खोजबीन की तो घर के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित कुएं के पास चप्पल व कुछ अन्य सामान पड़ा मिला।

परशदेपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कुएं में कांटा डाला तो लाशें उसमें फंस गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

बसंत लाल ने तीनों की शिनाख्त की। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। ससुर बसंतलाल निर्मल ने पुलिस को बताया कि तीनों खाना खाकर सोए थे।

देर रात दो बजे उसकी नींद टूटी तो तीनों गायब थे। गांव के पास स्कूल और कुंआ है। खोजबीन के दौरान कुएं के पास जाकर देखा तो बहू के चप्पल दिखाई दिए।

इसी आधार पर कुएं में कांटा डलवाया गया। घर वालों के मुताबिक रेखा अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई में रहती थी। पति से अनबन होने के कारण तीन महीने पहले मायके आ गई थी।

15 दिन पहले ससुर बहू और उसके बच्चों को ससुराल ले आया था। अनमोल परशदेपुर स्थित लिटिल एंजिल स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था।

वहीं मां तारावती ने जहां बेटी और उसके बच्चों को मारकर कुएं में फेंकने की तहरीर दी है। वहीं ससुर तीनों के अचानक गायब होने और लाशें कुएं में मिलने की तहरीर दी है।


परशदेपुर चौकी इंचार्ज यादुवेद्र सिंह का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed