फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The attack on the teacher at school

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर बांके से हमला

Tue, 05 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 05 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The attack on the teacher at school
हमला - फोटो : demo pic
खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार को पूर्व माध्यमिक स्कूल के अंदर घुसकर एक शिक्षक पर बांके से हमला बोल दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा समेत अन्य शिक्षक मौके पर पहुंच गए। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षक पर हमले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हाथरस जिले के विभव नगर कॉलोनी का रहने वाला सहायक शिक्षक विनोद कुमार पुत्र राम सिंह पूर्व माध्यमिक गोनामऊ में तैनात है।
विज्ञापन


विनोद कुमार मौैजूदा समय में उन्नाव जिले के बिहार कस्बा में रविशंकर के मकान में किराए पर रहकर ड्यूटी करता है। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे विनोद अन्य शिक्षकों के साथ बच्चों को पढ़ा रहा था। इसी दौरान गोनामऊ निवासी श्यामलाल कोरी हाथ में बांका लेकर पहुंचा और शिक्षक पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख उसके साथी शिक्षकों ने बांका पकड़ लिया, जिससे शिक्षक बाल-बाल बच गया। अपने को घिरता देख आरोपी वहां से भाग गया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि आरोपी श्यामलाल की तलाश की जा रही है।

मामले में कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी के पिता बिंदादीन ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसका प्राइवेट इलाज भी चल रहा है। गोनामऊ में तैनात सहायक शिक्षक विनोद कुमार पर बाँके से जानलेवा हमला करने वाला श्यामलाल दिल्ली में पेंटिंग का काम करता है।

श्याम लाल 20 दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था। आरोपी श्यामलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी इसी विद्यालय में रसोइया के रूप में काम करती थी, लेकिन पत्नी को एक माह पूर्व गर्मी की छुट्टी मे रसोइया की ड्यूटी करने से मना कर दिया था।


दिल्ली से 15 दिन पूर्व वापस आने और विद्यालय खुलने के चौथे दिन ही श्याम लाल द्वारा सहायक शिक्षक पर जानलेवा हमला करने से लगता है कि वह शिक्षक को सबक सिखाना चाहता था। हमले के पीछे कारण जो भी हो पुलिस द्वारा की जा रही जांच के बाद खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed