{"_id":"28348207afc23f2c2af18207d06011ac","slug":"the-accountant-ran-ran-to-stop-capturing-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को पट्टाधारकों की जमीन पर हो रहा कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को भूमाफिया ने गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
लेखपाल ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
क्षेत्र के पूरे धनई मजरे डीघा गांव की लखरानी, लीलावती व अयोध्या समेत छह लोगों को आवास के लिए जमीन का पट्टा दिया गया था। पट्टे की जमीन पर शनिवार को अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था।
ग्राम प्रधान अमरनाथ की सूचना पर लेखपाल रूपेश मौर्य गांव पहुंचे। लेखपाल के मुताबिक गांव का इस्लाम गरीबों को दी गई जमीन पर जबरन कब्जा कर भवन निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन
मना किया तो पांच अन्य साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीण बीचबचाव करने पहुंचे तो लेखपाल को भागने का मौका मिला।
लेखपाल ने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर दी। एसओ रामऔतार ने बताया कि लेखपाल ने गांव के इस्लाम और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर लिखाई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।