{"_id":"4276a502706749ded5b9ee45d9178027","slug":"textile-businessman-beating-65-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यवसायी को पीट 65 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यवसायी को पीट 65 हजार लूटे
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी की न सिर्फ पिटाई कर दी, बल्कि उससे 65 हजार रुपये लूट लिए।
यही नहीं जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाल में दी है। कोतवाली क्षेत्र के नदी तीर निवासी शमशाद कपड़ा व्यवसायी है। उसकी दुकान सुपर मार्केट में है।
मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण वह लखनऊ कपड़े खरीदने जा रहा था। घर से पैदल बस स्टॉप आ रहा था। खालीसहाट के पास सुरजूपुर पुल के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उसे रोक लिया।
एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने जेब में रखे 65 हजार रुपये लूट लिये। विरोध किया तो पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। बस स्टेशन पर हुई इस घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई।
उधर, कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कपड़ा व्यवसायी का पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। पड़ोसी को फंसाने के लिए व्यवसायी झूठा आरोप लगा रहा है। हालांकि घटना की जांच की जा रही है।