{"_id":"976672d796224e0a4caf19764748e07e","slug":"swindle-bluffing-job-in-multinational-company-the-four-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का झांसा दे ठगी, चार बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का झांसा दे ठगी, चार बंदी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मल्टीनेशनल कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर एक हजार बेरोजगारों के साथ ठगी किए जाने का मामला पकड़ में आया है। मंगलवार को पुलिस ने अमर नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसमें तीन सहारनपुर और एक ठग रामपुर जिले का रहने वाला है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति बेरोजगार से 1560 रुपये वसूल रहे थे। मौके से रजिस्ट्रेशन फार्म, मोबाइल और सिम बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए ठगों से पूछताछ कर रही है।
जिले के कोकाकोला कंपनी के एरिया मैनेजर भूपेंद्र पाल ने सदर पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उनकी कंपनी के नाम से फर्जी कंपनी बना ली है। साथ ही बस स्टेशन स्थित अमर नगर में दफ्तर खोलकर उसमें बेरोजगारों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
सदर कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ अमर नगर स्थित दफ्तर में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। कोतवाल के मुताबिक, अली मुर्तजा, फैजल, जावेद अली निवासी सहारनपुर और फैजान अली निवासी रामपुर को पकड़ा गया है।
ये सभी फर्जी कंपनी बनाकर बेरोजगारों के साथ ठगी कर रहे थे। प्रति बेरोजगार से 1560 रुपये वसूल रहे थे। छापे के दौरान दफ्तर से 60-70 रजिस्ट्रेशन फार्म, वोडाफोन कंपनी के भर्ती फार्म, 14 मोबाइल और 50 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में एक हजार बेरोजगारों के साथ ठगी किए जाने की बात सामने आई है। पकड़े गए ठगों से पूछताछ की जा रही है। कोकाकोला कंपनी के एरिया मैनेजर ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।