फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP leader's son shot, in critical condition

सपा नेता के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 01 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 01 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
SP leader's son shot, in critical condition
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में देर रात एक सपा नेता के घर में घुसकर उसके बेटे को गोली मार दी। एक गोली पेट के नीचे तो दूसरी बाएं हाथ की कोहनी में लगी। चार पहिया गाड़ी से आए चार हमलावर सपा नेता के छोटे बेटे और लोहिया वाहिनी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को मारने आए थे, लेकिन वह नहीं मिला। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है।  
विज्ञापन


कस्बा में वरिष्ठ सपा नेता बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनउवा का बछरावां रोड पर मकान और यहीं पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। सपा नेता का बेटा धीरज यादव लोहिया वाहिनी का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष था। देर रात चार पहिया गाड़ी पर चार हमलावर उसके घर पर आए। सभी धीरज को पूछ रहे थे।
विज्ञापन


धीरज तो नहीं मिला, लेकिन उसके बड़े भाई नीरज (24) पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर कर दिए। एक गोली नीरज के पेट के नीचे तो दूसरी बांए हाथ की कोहनी में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिवारीजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नजमुल हसन नकवी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सपा के बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू समेत तमाम सपाइयों की सपा नेता के घर और अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed